नेपाल में बाढ़ से बिगड़े हालात, जानें कहां-कहां सबसे ज्यादा नुकसान

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने रासुवा समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। ग्लेशियर से जुड़े आइस-रॉक एवलांच के बाद अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव आया, जिसने घरों, सड़कों, पुलों और बुनियादी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और नए फ्लड के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

नेपाल ने भीषण बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान तथा विदेशी क्या है ?

नेपाल ने भीषण बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान के लिए विदेशी मदद की पेशकश पहले ठुकरा दी थी. लेकिन अब उसने अपना फ़ैसला बदल दिया है।नेपाल के प्रमुख अख़बार ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक़ नेपाल ने अपना फ़ैसला उन देशों के दबाव में किया है, जिनके नागरिक इस भीषण आपदा में अब भी लापता हैं,लेकिन नेपाल अब भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों में लोगों को तलाशने और बचाव कार्य में अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों की मदद लेने के लिए तैयार है।

नेपाल भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया से मदद लेगा

नेपाल कई देशों से आ रही मदद की पेशकश अब मंजूर करने लगा है भारत चीन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के सरकारे मदद करने लगे हैं, उन्होंने नेपाल को खाने-पीने के समान से लेकर दवाइयां इत्यादि भेज रहे हैं।समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अब प्रशासन ने सुरंगों में रेस्क्यू, डीएनए टेस्टिंग और फोरेंसिंक जांच के लिए विदेशी विशेषज्ञों की सीमित मदद लेने का फ़ैसला किया है।

नेपाल में कितने भारतीय बचाए गए, कितने लापता- के बारे में जानकारी ?

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में अब तक 88 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है, जबकि 287 भारतीय लापता हैं.इसके अलावा भारतीय मूल के 128 लोग भी लापता बताए गए हैं.इसके अलावा, नेपाल में राहत और बचाव अभियान के बीच भारत ने शनिवार को रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे चार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों की पहचान रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन के रूप में हुई है।

नेपाल की बाढ़ में मरने वाले 600 पार।

बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 616 हो गई है. नेपाल पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.इससे पहले मौतों का आंकड़ा 579 बताया गया था.वहीं चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक़, तिब्बत में मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर सात हो गई है और 554 लोग अभी भी लापता हैं,नेपाल में बाढ़ के बाद अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों और कई देशों की सरकारों ने आपात राहत और बचाव का काम तेज़ कर दिया है,बाढ़ के बाद नेपाल में करीब 2,000 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं,यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका समेत कई देशों ने नेपाल को राहत सामग्री या आर्थिक मदद देने का एलान किया है.

Leave a Comment