
UPSSSC Vacancy 2026: UPSSSC ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
1- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:में विभाग और पदों पर भर्ती जानिए
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, शुल्क मिलान और आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है।वर्ग रिक्तियों की संख्या
2- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:में वैकेंसी कितनी है जानें इसके बारे में ?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ विज्ञापन संख्या 4, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प02025)/05 के अन्तर्गत लघु सिंचाई विभाग ,उत्तर प्रदेश के निर्माणाधीन सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की कुल 402 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।(Category) सीटों की संख्या
अनारक्षित (UR) 163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 40
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 107
अनुसूचित जाति (SC) 82
अनुसूचित जनजाति (ST) 10कुल
(Total) 402
3- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:में आवेदन कैसे करें जानें
इस विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रणाली ( Online application system)लागू है,अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे अतः अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
4- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:पात्रता मानदंड क्या है इसके बारे में जानकारी
UP सहायक बोरिंग टेक्नीशियन पात्रता मानदंड इसको हम निम्न प्रकार से जान सकते हैं, जो इस प्रकार के हैं।
a- शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक प्रमाण पत्र होना जरूरी है:सरकारी आईटीआई या गोरखपुर के सरकारी तकनीकी केंद्र से नालकूप मैकेनिक कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।या आईटीआई से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 साल का कोर्स किया होना चाहिए।या NCVT (भारत सरकार) से इन ट्रेडों में 3 साल का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) होना चाहिए।
b- आयु सीमा
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के पद के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी
C- आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किए गए हैं जो ऑनलाइन जमा करना होगा।
D- PET परीक्षा
केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET पेट परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए हैं और जिन्होने उसे पास किए हैं, तथा उनको स्कोर कार्ड प्रदान किया गया हो।
E- वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-2 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगा। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे। E- PET परीक्षा
5- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:चयन प्रक्रिया क्या है जानिए पूरी जानकारी
a- लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा समयावधि 2 घंटे की होगी परीक्षा के प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा । प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25%या 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी।
b- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा के बाद उत्तरी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा जिन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट सही पाया जाएगा उन अभ्यार्थियों को की जॉइनिंग कर दी जाएगी।
6- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:कि तैयारी के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानकारी
a -सिलेबस के बारे में समझे
सबसे पहले ध्यान से अच्छी तरह से सिलेबस के बारे में अच्छी सी जानकारी प्राप्त कर ले उसके बाद अच्छी तरह से उसको समझ लें।
b- सिलेबस को पूरा पढ़ें
किसी भी टीचर से सिलेबस पूरा पढ़ें तथा फोक्स उस चीज पर रखें,कोशिश करें कि सिलेबस को पूरा-पूरा पढ़ें, तथा ध्यान से पढ़े एक भी टॉपिक छूट न पाए।
c- समय नियंत्रण रखें
सिलेबस को पढ़ते समय समय का नियंत्रण रखें इधर-उधर का समय बर्बाद ना करें अच्छी तरह पढ़ाई करें।
d- माक् टेस्ट
सिलेबस को खत्म करने के बाद रोज मॉक टेस्ट जरूर दें जिससे आपको यह पता चले कि कितना तैयारी हुआ है । तथा जो क्वेश्चन गलती हुआ है उसे कहीं नोट कर ले, और उसे रिवाइज करें।
e- पिछले साल के पेपर को हल करें
पिछले साल के पेपर को जरूर हल करें जिससे आपको यह पता चले कि क्वेश्चन कहां से बन रहा है और उसे अच्छी तरह पढ़ ले।
7- UP सहायक बोरिंग तकनीशियन 2026:के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है जानें
उम्मीदवार ने हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए।आईटीआई से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 साल का कोर्स किया होना चाहिए जाति प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति EVS, के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है ,पासपोर्ट साइज फोटो ,हस्ताक्षर अनिवार्य है।
