Site icon pancilpress.com

Induction Stove क्या है? बड़े शहरों में इसकी मांग क्यों तेजी से बढ़ रही है – पूरी जानकारी

अचानक तेजी से खाली होते इलेक्ट्रॉनिक स्टोर। वजह है इंडक्शन चूल्हे की बढ़ती मांग। दरअसल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। कई लोगों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े तो आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो सकता है। इसी डर ने लोगों को तेजी से इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग विकल्पों की ओर मोड़ दिया है ताकि किसी भी हालत में घर में खाना बनना बंद ना हो।

Induction Stove क्या है?

Induction Stove एक इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी की मदद से खाना बनाता है। इसमें आग (फ्लेम) नहीं जलती, बल्कि बर्तन सीधे गर्म होता है। जिससे बर्तन रखी कोई चीज पक जाता है।

इसका मतलब:

गैस की जरूरत नहीं ,खुली आग नहीं ,बिजली से सीधे कुकिंग

Induction Stove कैसे काम करता है?

Induction Stove में एक कॉइल होती है जो बिजली पास करने पर मैग्नेटिक फील्ड बनाती है। जब आप उस पर लोहे या स्टील का बर्तन रखते हैं, तो वही बर्तन गर्म हो जाता है और खाना पकता है।Induction Stove के अन्दर एक कॉपर कॉइल (Copper Coil) होती है। जब इसमें बिजली प्रवाहित होती है, तो यह एक मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न करती है। जब आप इस पर लोहे या स्टील का बर्तन रखते हैं, तो वह मैग्नेटिक फील्ड बर्तन को गर्म कर देती है।ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें केवल वही बर्तन काम करते हैं जिनमें मैग्नेटिक गुण होते हैं, जैसे:स्टेनलेस कास्ट आयरन एल्यूमिनियम या कांच के बर्तन इसमें काम नहीं करते, जब तक कि उनके नीचे विशेष मैग्नेटिक लेयर न हो।

बड़े शहरों में Induction Stove की मांग क्यों बढ़ रही है?

1. समय की बचत,Induction Stove गैस की तुलना में तेजी से खाना पकाता है, जिससे कामकाजी लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है।2. सुरक्षा (Safety),इसमें आग नहीं होती गैस लीक का खतरा नहीं बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित यही वजह है कि फ्लैट और अपार्टमेंट में लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।3. पर्यावरण के अनुकूल (Eco-Friendly)Induction Stove में धुआं या गैस नहीं निकलती, जिससे यह पर्यावरण के लिए बेहतर है।4. साफ-सफाई में आसान फ्लैट सतह होने की वजह से आसानी से साफ होता है तेल या खाना चिपकने की समस्या कम 5. छोटे घरों के लिए परफेक्ट बड़े शहरों में जगह की कमी होती है।

Induction Stove के कुछ नुकसान

हालांकि Induction Stove के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं:यह पूरी तरह बिजली पर निर्भर होता है सभी बर्तन इसमें काम नहीं करते बिजली बिल बढ़ सकता है लंबे समय तक उपयोग में हीटिंग लिमिटेशन हो सकती है इन कमियों के बावजूद, इसके फायदे इसे एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं।

घर के लिए सबसे अच्छा Induction Stove कैसे चुनें?

इंडक्शन खरीदते वक्त कुछ खास फीचर्स का ध्यान दीजिए। जैसे ऑटो स्लीप, ऑटो पावर कट और वॉटेज कंट्रोल। इन फीचर्स की मदद से इंडक्शन जरूरत के हिसाब से बिजली इस्तेमाल करता है और अनावश्यक बिजली खर्च होने से बचाता है। इंडक्शन खरीदते समय एक और जरूरी बात है क्वालिटी। हमेशा अच्छी कंपनी का और SIS मार्क वाला इंडक्शन ही खरीदना चाहिए। सस्ते और लोकल प्रोडक्ट अक्सर कम बिजली खपत का दावा करते हैं, लेकिन उनकी तकनीक पुरानी होती है। ऐसे इंडक्शन जल्दी खराब भी हो जाते हैं और कई बार उल्टा ज्यादा बिजली खर्च कर देते हैं। इसीलिए खरीदते वक्त यह जरूर देखें कि प्रोडक्ट पर वारंटी और SIS मार्क दोनों मौजूद हो। आमतौर पर अच्छे इंडक्शन स्टोर पर कम से कम एक साल या उससे ज्यादा की वारंटी मिलती है।

Induction Stove vs Gas Stove: कौन सा बेहतर है? पूरी तुलना

इसमें गैस की तरह नाब नहीं होता बल्कि तापमान को कंट्रोल करने के लिए बटन दिए जाते हैं। कई इंडक्शन में टाइमर की सुविधा भी होती है। जिससे तय समय पर खाना पकाया जा सकता है। खरीदते समय यह भी देखना चाहिए कि इंडक्शन कितनी जल्दी गर्म होता है। यानी उसका हीटिंग टाइम कितना है। जितना कम हीटिंग टाइम होगा उतनी जल्दी खाना तैयार होगा। एक और जरूरी बात इंडक्शन पर हर तरह के बर्तन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। यह मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसीलिए इसमें स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही सही तरीके से गर्म होते हैं। एलुमिनियम या साधारण बर्तन कई बार इंडक्शन पर काम नहीं करते। इसीलिए नया इंडक्शन खरीदने से पहले अपने किचन के बर्तनों को चेक कर लेना समझदारी होती है।

इसमें नोब दिया रहता है जिससे on या off किया जाता है इसमें आग लगने की संभावना ज्यादा होती है तथा इसको निरंतर मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है तथा यह महंगा पड़ता है

एक

निष्कर्ष (Conclusion)

Induction Stove आज के समय में एक आधुनिक, सुरक्षित और स्मार्ट कुकिंग समाधान बन चुका है। बड़े शहरों में इसकी बढ़ती मांग के पीछे मुख्य कारण हैं – समय की बचत, सुरक्षा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सीमित जगह में बेहतर उपयोग।अगर आप भी अपने किचन को अपग्रेड करना चाहते हैं और एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक विकल्प की तलाश में हैं, तो Induction Stove आपके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।

Exit mobile version