
भारतीय डाक विभाग ने *”ग्रामीण डाक सेवक” की नई भर्ती निकाली है।*
*1. GDS भर्ती की सबसे खास बात*
इस बार कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। चयन सिर्फ 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। जिसके नंबर ज्यादा होंगे, उसी का पहले नंबर आएगा।
2. *GDS में कुल कितनी पोस्ट हैं?*
पूरे भारत में कुल 28,740 पदों पर भर्ती हो रही है।हमारे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,169 पद हैं।इसके अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश में भी बहुत सी जगहें हैं।
*3.GDS में कौन-कौन से पद हैं?*
A. BPM – ब्रांच पोस्टमास्टर: ये गाँव के पोस्ट ऑफिस के मुखिया होते हैं।
B. ABPM – असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर: ये BPM की मदद करते हैं।
C. डाक सेवक: ये चिट्ठी और पार्सल बांटने का काम करते हैं।
*4. GDS में कौन आवेदन कर सकता है? योग्यता*
-शिक्षा: किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है।
– भाषा: अपने क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ना-लिखना आना चाहिए।
– उम्र: 1 जनवरी 2026 को आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
SC, ST, OBC वर्ग के लोगों को सरकार के नियम अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
*5. GDS में आवेदन शुल्क कितना है?*
सामान्य और OBC वर्ग के लिए: ₹100
SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
*6. GDS में आवेदन के लिए जरूरी कागजात*
1. 10वीं की मार्कशीट
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. हस्ताक्षर की फोटो
4. आधार कार्ड
5. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
*7. GDS में महत्वपूर्ण तारीखें – ध्यान दें*
ऑनलाइन आवेदन शुरू: जुलाई 2026
– आवेदन करने की आखिरी तारीख: *सितंबर 2026
– शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: सितंबर 2026
– फॉर्म में गलती सुधारने की तारीख: 1सितंबर 30 सितंबर 2026
– 27 जुलाई 3 अगस्त2026, शैक्षिक बोर्ड और डाक विभाग द्वारा रिएक्शन का पुनः सत्यापन
4से 5 अगस्त तक ,कब्ज की गई व्यक्तियों का सत्यापन या भौतिक सत्यापन द्वारा रिक्तियों का मिलान
*8. GDS में आवेदन कैसे करें?*
आपको घर बैठे मोबाइल से आवेदन करना है।
आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in
इस साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
9. GDS में वेतन / सैलरी*
BPM को हर महीने ₹12,000 से ₹29,380 तक मिलेंगे।
ABPM और डाक सेवक को हर महीने ₹10,000 से ₹24,470 तक मिलेंगे
।
*10. GDS में 3 जरूरी बातें ध्यान रखें*
1. एक व्यक्ति सिर्फ अपने राज्य के पदों के लिए ही आवेदन कर सकता है।
2. फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल सही डालें।
3. अंतिम तिथि का इंतजार न करें, पहले ही फॉर्म भर दें।
इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। और अपने भविष्य को उज्जवल बनाए।
