Site icon pancilpress.com

उत्तर प्रदेश पुलिस UPP की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UP POLICE APPLICATION FORM 2025-2026

UP police Application Form 2025-26: यूपी पुलिस के 32,679 पदों पर भर्ती ! सिर्फ ये अभ्यर्थी भर पाएंगे फॉर्म! देखें पूरी योग्यताएं

UP police Application Form 2025-26: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है , उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति  बोर्ड चयन आयोग (UPP) ने उत्तर प्रदेश पुलिस 2025-26 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 32,679  पदों को भरा जाएगा।

यूपी पुलिस के  पदों पर भर्ती !

प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से निम्न पदों के सापेक्ष चयन हेतु अधियाचन प्राप्त हुए हैं:-

A. आरक्षी नगरिक पुलिस (पुरुष /महिला)

B. आरक्षी  पी0ए0सी0सी /सशस्त्र पुलिस (पुरुष )

C. आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)

D. महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी

E. आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)

D. जेल वार्डर (पुरुष)

G.जेल वार्डर (महिला)

इन पदों पर भर्ती होगी

महत्वपूर्ण तिथियां हुआ जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के ओर से जारी जानकारी के अनुसार,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है।

वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है।

नोटिफिकेशन 07 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।

अभ्यर्थी आवेदन के लिए अधिकारी वेबसाइट https://uppbpb.gov.in जाकर कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क Application fee 

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगा :-

General EWS OBC अभ्यर्थियों के लिए रू 500

SC ST अभ्यर्थियों के लिए रू 400

वेतनमान 

नये ग्रेड पे -2000 के अनुसार लगभग 21700 से लेकर 69100 तक होने वाला है।

UPP Eligibility 2025: पात्रता और आयु सीमा

यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी –

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

UR/EVS MALE (पुरुष)

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक है।

अधिकतम आयु 25 वर्ष तक है।

UR/EVS FEMALE (महिला)

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक है।

अधिकतम आयु 28 वर्ष तक है।

SC ST OBC (पुरुष)

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक है।

अधिकतम आयु 30 वर्ष तक है।

SC ST OBC (महिला)

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक है।

अधिकतम आयु 33 वर्ष तक है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

रिक्त पदों पर श्रेणीवार विवरण (category wise vacancy details )

General (13093)

EWS (3264)

OBC (8818)

SC (6857)

ST (647)

A. आरक्षी नगरिक पुलिस (पुरुष /महिला) -10469

B. आरक्षी  पी0ए0सी0सी /सशस्त्र पुलिस (पुरुष )-15131

C. आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)-1341

D. महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी-2282

E. आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)-71

D. जेल वार्डर (पुरुष)-3279

G.जेल वार्डर (महिला)-106

UPP Police Selection Process 2025: चयन कैसे होगा?

यूपी पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।

लिखित परीक्षा (Written Exam) 

शारीरिक मापदंड (Figical Eligibility)

लिखित परीक्षा (Written Exam) 

लिखित परीक्षा में, वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्नपत्र रखा जायेगा।

लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसकी समयावधि 02 घटे की होगी। तथा 150 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

यह लिखित परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित परीक्षा प्रणाली के अनुसार सम्पन्न करायी जायेगी।  तथा नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी लगू होगा।

विषय वस्तु (Syllabus )

लिखित परीक्षा में निम्नलिखित 04 विषय होगें–(1)  सामान्य ज्ञान, (2) सामान्य हिंदी (3) संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (4) मानसिक अभिरुचि बुद्धि लब्धि एवं तार्किक क्षमता

शारीरिक मानक परीक्षण:-

पुरुष अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नवत है।

UP Police Physical Eligibility – पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)

1. लंबाई (Height)

वर्ग

न्यूनतम लंबाई

सामान्य / OBC / SC 168 सेमी, ST (जनजाति)160 सेंमी

2. सीना (Chest)

वर्ग

बिना फुलाए

फुलाने पर

सामान्य / OBC / SC -79 सेंमी,  84  सेमी

ST -77 सेमी, 82 सेमी

👉 नोट: सीने में कम से कम 5 सेमी का फैलाव अनिवार्य है।

3. वजन (Weight)

पुरुष उम्मीदवार का वज़न ऊंचाई और उम्र के अनुसार संतुलित होना चाहिए

अधिक या बहुत कम वजन होने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जा सकता है

UP Police Physical Eligibility – महिला उम्मीदवार (Female Candidates)

1. लंबाई (Height)

वर्ग

न्यूनतम लंबाई

सामान्य / OBC / SC- 152 सेमी

ST- 147 सेमी

2. वजन (Weight)

वर्ग

न्यूनतम वजन

सामान्य / OBC / SC -40 किलोग्राम

ST- 40 किलोग्राम

👉 वजन ऊंचाई और आयु के अनुपात में संतुलित होना चाहिए।

3. सीना

महिला उम्मीदवारों के लिए सीने की माप नहीं ली जाती

UP Police Physical Efficiency Test (PET) – दौड़ परीक्षा

PET में उम्मीदवारों की शारीरिक सहनशक्ति (Stamina) की जांच की जाती है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़

दूरी -4.8 किलोमीटर

समय सीमा-25 मिनट

महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़

दूरी-2.4 किलोमीटर

समय सीमा-14 मिनट

UP Police Physical Eligibility में मिलने वाली छूट

कुछ श्रेणियों को शारीरिक मानकों में छूट दी जाती है:

ST उम्मीदवारों को लंबाई और सीने में छूट

पूर्व सैनिक (Ex-servicemen) को नियमानुसार छूट

सरकारी नियमों के अनुसार विशेष आरक्षण वर्ग

UP Police Physical Test में जरूरी दस्तावेज

Physical Test के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होते हैं:

एडमिट कार्ड

आधार कार्ड / पहचान पत्र

शैक्षणिक प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

UP Police Physical Eligibility से बाहर होने के मुख्य कारण

न्यूनतम लंबाई या वजन पूरा न होना

निर्धारित समय में दौड़ पूरी न कर पाना

मेडिकल रूप से अनफिट पाया जाना

गलत जानकारी देना

UP Police Physical Test की तैयारी कैसे करें?

1. नियमित दौड़ अभ्यास

रोज सुबह 3–5 किलोमीटर दौड़ लगाएं

धीरे-धीरे गति बढ़ाएं

2. संतुलित आहार

प्रोटीन युक्त भोजन लें

जंक फूड से बचें

3. योग और व्यायाम

पुशअप, स्क्वैट्स, स्ट्रेचिंग

योग से स्टैमिना और लचीलापन बढ़ता है

4. वजन नियंत्रण

अधिक वजन या कम वजन दोनों से बचें

 

Exit mobile version